भीलवाड़ा: कोर्ट परिसर में मिडिएशन नेशन अभियान के तहत मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संख्या-01 के न्यायाधीश ने 100 प्रकरणों का निपटारा किया
मिडिएशन नेशन अभियान के अंतर्गत मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संख्या-01 के न्यायाधीश नवीन कुमार चौधरी के प्रयासों से 100 प्रकरणों का सफल निस्तारण किया गया, जिनमें करोड़ों रुपये के अवार्ड पारित किए गए।12 सितम्बर 2025 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन की अध्यक्षता में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संख्या-01 में प्री-काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया।