छतरपुर नगर: कुटनी डैम के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अटकोहा के रहने वाले राकेश अहिरवार राजनगर से अपने घर जा रहे थे तभी कूटनी डेम के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई, घायल को राजनगर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। वही यह घटना आज 12 मार्च शाम 6:00 बजे की बताई गई है।