बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शाम 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, मण्डला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री जी ने विद्या, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को श्रद्धापूर्वक नमन कर सभी के मंगलमय, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।