कांके: कांग्रेस विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने सीएम आवास पर सीएम से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Dec 2, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने सीएम हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के बीच वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बता दें कि सीएम हेमन्त सोरेन और कांग्रेस विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात थी।