सरीला: जरिया थाना के एक गांव में अपनी 13 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी 13 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को जरिया थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार के उसे न्यायालय भेजा है। जरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय दादा पर अपनी 13 वर्षीय नातिन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।