आरा: टाउन थाना की पुलिस ने बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार, अपहरण की कोशिश भी हुई
Arrah, Bhojpur | Dec 18, 2024 आरा शहर के टाउन थाना पुलिस ने एक बिल्डर से करीब 5 लाख रुपए रंगदारी मांगे जाने एवं रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दिए जाने के चर्चित मामले में तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी बेलाल मिया गैंग से जुड़े हुए हैं। इंस्पेक्टर देवराज राय के अनुसार सभी आरोपित बेलाल मियां गैंग के सदस्य है और ये लोग घटना कारीत करते रहते है।