हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 1.17 लाख किसानों को ₹200 करोड़ की भावांतर राशि और मंदसौर को विकास की सौगात
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से करीब 200 करोड़ रुपये की भावांतर राशि अंतरित की |मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना किसानों की तपस्या,साधना और समर्पण का सम्मान है|