मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में दीपावली मनाने के लिए घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल किया
मझोला थाना क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे व्यक्ति की बाइक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसको पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है।