शेरघाटी के पलकिया गांव के युवक राहुल कुमार की गुजरात के सूरत में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राहुल रेलवे विभाग में कार्यरत थे और किसी कार्य से रेलवे ट्रैक के पास गए थे, तभी अचानक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।