धालभूमगढ़: नरसिंहगढ़ गांव में दुर्लभ प्रजाति का जीव पैंगोलिन मिला, वन विभाग को सौंपा
धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ गांव के रायटोला में सोमवार की रात में दुर्लभ प्रजाति का जीव पैंगोलिन मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे पंचायत समिति सदस्य प्रदीप राय के घर के सामने यह जीव दिखा। शुरू में लोगों ने इसे सांप समझा, लेकिन फोटो गूगल पर सर्च करने पर यह पैंगोलिन निकला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जीव को सुरक्षित अपने कब्जे म