मधेपुरा समाहरणालय स्थित में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने आम जनता से मुलाकात कर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 71 आवेदनों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।