नागौर के नाथूराम मिर्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के छात्रावास में मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। अर्जुनराम लोमरोड़ ने मंगलवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस दौरान छात्रावास के छात्रों को पूर्व पीएम की जीवनी व उनके योगदान के बारे में बताया गया।