मथुरा: शहर मथुरा में कांग्रेसियों ने 77वें गणतंत्र दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया एकता का संदेश
मथुरा में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रभात फेरी निकाली और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया फेरी की शुरुआत होली गेट स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय से हुई जो भरतपुर गेट घीया मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कार्यालय पर संपन्न हुई जहां कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के साथ ध्वजारोहण किया