अररिया: नगर थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में जप्त लगभग 2600 लीटर विदेशी शराब को किया नष्ट
Araria, Araria | Feb 13, 2026 अररिया नगर थाना परिसर में शुक्रवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में तीन कांडों में बरामद अंग्रेजी शराब का विनिष्टीकरण (नष्ट) किया गया। पुलिस विभिन्न ब्रांड के 2600 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शराब नष्ट किया गया।