कलान: कोलाघाट पुल पर चलाया जा रहा आंदोलन आज भूख हड़ताल में बदला, आम आदमी पार्टी ने दिया अपना समर्थन
शाहजहांपुर जनपद के कोलाघाट पुल को हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोले जाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन इंडिया गठबंधन के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे. आजबृहस्पतिवार को चौथे दिन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में बदल गया और आज धरना स्थल पर रामवीर सिंह सोमवंशीसपा के प्रदेश नेता, डॉ मोहित शर्मा कांग्रेस आदि लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।