कलान: इंडिया गठबंधन के बैनर तले कोलाघाट पुल के निकट धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी
शाहजहांपुर जनपद कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों क़ो निकालने की अनुमति दिए जाने की की मांग को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा. यह धरना प्रदर्शन अब इंडिया गठबंधन की तरफ से चलाया जाएगा.आज कोलाघाट पुल के निकट धरना स्थल पर लोकसभा की इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रही ज्योत्स्ना कश्यप एवं पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने पहुंच करसमर्थन दिया.