नईसराय: मक्का बेचकर लौट रहे किसान की कार पलटने से मौत, दो घायल
नई सराय थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गोंड निवासी एक व्यक्ति की कार पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, कार लगभग 25 मीटर घिसटटे हुए चली गई और उसके चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए। बरखेड़ा गौड़ निवासी 43 वर्षीय विष्णु रघुवंशी अपने दो अन्य साथियों के साथ मक्का बेचने शाढ़ौरा मंडी गया था। मंडी से मक्का का पेमेंट लेकर रात लगभग 11बजे वह अपने घर बरखेड़ा लौट रहा था।