कोंडागांव: इसलनार में ग्राम सभा की अनदेखी कर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, AAP ने वन विभाग और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत इसलनार में ग्रामीणों की असहमति के बावजूद बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहरा गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार लगभग 1200 पेड़ों की कटाई का आदेश दिया गया, जिनमें से करीब 600 पेड़ काटे जा चुके हैं। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है