पिंड्रा: प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने दी जान, सिंधौरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को जयहिंद पाल नामक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम करता था और एक साल तक बात होने के बाद शादी से इंकार कर दिया। जब प्रेमिका को अपने प्रेमी की शादी की बात कही और होने की बात पता चली तो कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।