बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में छठ महापर्व संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया व्रत
बिक्रमगंज में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। बता दे आज सुबह करीब 7बजे तक चार दिनों तक चले इस अनुष्ठान के अंतिम दिन व्रतियों और श्रद्धालुओं ने विभिन्न छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की।