सुल्तानपुर: संस्कृत बोर्ड की इंटर की परीक्षा में पूनम तिवारी ने पूरे प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान, DIOS ने दी प्रतिक्रिया
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने मीडिया को बताया है कि आज यूपी बोर्ड के साथ ही संस्कृत बोर्ड के रिजल्ट की भी घोषणा हुई है और प्रदेश की संस्कृत बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुल्तानपुर के संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा पूनम तिवारी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सुल्तानपुर का नाम रोशन किया है।जिसपर हमें गर्व महसूस हो रहा है।