सुल्तानपुर: विजय नारायण हत्याकांड पर बोले करणी सेना प्रमुख-पुलिस पर एक्शन और अपराधियों की गिरफ्तारी कराए सरकार
चर्चित विजय नारायण सिंह हत्याकांड में करणी सेवा भारत की एंट्री हो गई है।आज विजय की 13वीं के दिन करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। श्री सिंह ने कहा कि इस मामले में एक अज्ञात समेत 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।