सुल्तानपुर: बंधुआकला के उलरा गांव में दूसरे के खेत काट रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा,3 बोरी गेहूं हुआ बरामद
बंधुआकला के उलरा गांव निवासी बैजनाथ यादव का चुपके से खेत काट रहे अलीगंज के सनईभार निवासी भीष्म कुमार प्रजापति को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर कर पीट दिया।मौके से भीष्म के पास से ग्रामीणों को 3 बोरी गेहूं भी मिली है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी साथ ही पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।