चाचौड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के पेंची गांव पर 10 दिसंबर दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। दोपहर करीब 3:00 बजे महिला नेशनल हाईवे 46 की पेंची गांव में सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान ट्रक ने रौंद दिया, महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस महिला का पोस्टमार्टम के बाद मामला जांच में लिया है।