डोईवाला: फतेहपुर टांडा में भू-माफियाओं ने तोड़ी सिंचाई नहर, किसानों की सूखी गन्ना फसल प्रभावित
डोईवाला के फतेहपुर टांडा में भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। खेती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग करने के लिए उन्होंने किसानों की वर्षों पुरानी सिंचाई नहर तोड़ दी, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच सका और किसानों की गन्ने की फसल पूरी तरह सूख गई। फसल बर्बाद होने से किसान परिवार आर्थिक संकट में है।