कटनी नगर: कटनी: शिकायत करते-करते स्वर्गवास, फिर भी नहीं बदली गई खरसब ट्रांसफार्मर की केबल, कैलवारा खुर्द का मामला
कटनी जनपद क्षेत्र के वृद्ध किसान आज मंगलवार दोपहर 1:20मिनट कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुँचे थे। जहां उन्होंने बताया विगत 6 माह से उनके क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में ट्रांसफार्मर की केबिल खराब है। शिकायत करते-करते उनके क्षेत्र के ओमप्रकाश का स्वर्गवास तक हो गया पर केबिल नही बदली। आज एक फिर क्षेत्र के किसानों ने शिकायत की है।