कन्नौज: तिर्वा तहसील के एमा गांव निवासी पिता-पुत्र पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा, दोनों पहुंचे मंत्री असीम अरुण के दफ्तर
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील के एमा गांव निवासी पिता पुत्र पर लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मामले में दूसरे पक्ष से जुड़े व्यक्ति अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मंत्री असीम के कार्यालय पर पहुंचे। लेखपाल पर झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया और जांच की मांग रखी है।