कन्नौज: ODOP उत्पाद इत्र को ग्लोबल स्तर पर बेहतर बनाने में जुटा FFDC, आयोजित की वर्कशॉप
कन्नौज की पहचान इत्र को ग्लोबल स्तर पर ओर मजबूती दी जाएगी। FFDC के द्वारा इत्र की पैकेजिंग को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन कराया है। शनिवार को आयोजित इस वर्कशॉप में सीएसआईआर और सीमैप और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। इस वर्कशॉप में जिलाधिकारी शुभ्रांत और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी शामिल हुए थे।