कसिया: भठही बुजुर्ग में अवैध तरीके से मनरेगा से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा, वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ग्रामीण सड़क के उपर सड़क बनवाए जाने का आरोप लगाते तत्काल सड़क का कार्य रुकवाने की मांग उच्च अधिकारियों से की है। भठही बुजुर्ग निवासी रजनीश शुक्ल ने एक प्रार्थना पत्र अपर मुख्य अधिकारी को देते सड़क के ऊपर सड़क बनवाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। जेई ने बताया है कि मामला संज्ञान में है, काम रोक दिया गया है।