परागपुर: लगबलियाना में खड्ड में अवैध खनन कर रहा ट्रैक्टर जब्त , लगा 4700 रुपये जुर्माना
Pragpur, Kangra | Mar 17, 2024 देहरा पुलिस का अवैध खनन करने वालो के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी के तहत देहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रागपुर उपतहसील के अंतर्गत आने वाले लगबलियाना में खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर जब्त कर 4700 रुपये जुर्माना वसूला है मामले की पुष्टि थाना प्रभारी देहरा ने की है ।