हुज़ूर: छात्रा ने CM से लगाई गुहार, प्रवेश सूची में नाम आने के बाद भी नहीं हुआ दाखिला, दर-दर भटक रही है
मध्य प्रदेश सरकार की मत्वाकांक्षी सीएम राइज स्कूल योजना जिसका उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारना है अब क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है जहां एक ओर योग्य छात्रों को नियमों का हवाला देकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा तो वहीं प्रभावशाली लोगों की सिफारिश पर नियमों को ताक पर रखकर प्रवेश दिए जाने के आरोप लग रहे हैं |