नगर पंचायत पाली के सफाई नायक की बाइक बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बरसोहिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और वह बेहोश हो गए। साथ में मौजूद सभासद प्रतिनिधि उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों सहित नगर में हड़कंप मच गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाइक चलाते समय गुलजार खां को हार्ट अटैक आया।