मेदिनीनगर (डालटनगंज): निमियां में आपसी रंजिश में युवक को गोली मारी गई, एमआरएमसीएच में इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया, जेएमएम नेता समेत दो गिरफ्तार
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव में आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी 40 वर्षीय धीरेंद्र कुमार सिंह पिता स्व राम नरेश सिंह को गोली लगी। एमआरएमसीएच में प्राथमिक उपचार करने के बाद धीरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। धीरेंद्र के शरीर में 40 से 45 छर्रा लगा है। घटना का कारण पहले से विवाद बताया जाता है।