नगर निगम क्षेत्र संपूर्ण रूप से ड्राई जोन हो चुका है। और हर घर में पेयजल की भयावह समस्या है। विगत वर्ष "पानी यात्रा" के माध्यम से ज़िले का ध्यान इस ओर आकर्षित करने वाले समाजसेवी सह युवा भाजपा नेता आशीष भारद्वाज ने इस वर्ष भी सहायक नगर आयुक्त से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।