जिले के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी 61) पर जारी निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के बिना ऊँचाई पर काम करते हुए देखा गया। मौके पर न तो हेलमेट था, न ही सेफ्टी बेल्ट और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह स्थिति श्रम सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।