आगरा: टेढ़ी बगिया अम्बेडकर पार्क से 10 वर्षीय बालक को 3.5 घंटे में सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया
थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने 10 वर्षीय बालक को केवल 3.5 घंटे में अम्बेडकर पार्क, टेढ़ी बगिया से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। बालक स्कूल में पानी की बोतल भूल जाने पर डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने रास्तों के सीसीटीवी और लोगों से जानकारी जुटाकर बालक को ढूंढा।