घोड़ाडोंगरी: नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया, खुशहाली की कामना की
बुधवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका परिषद सारणी के ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बरदे ने भगवान विश्वकर्मा से नगर की समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।