बिसवां: गैलोक कोंडर चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
Biswan, Sitapur | Nov 27, 2025 थाना थानगांव क्षेत्र के गैलोक कोंडर पुलिस चौकी के निकट गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबृक्ष पुत्र माता प्रसाद निवासी मोजम पुरवा, थाना हरदी, जिला बहराइच के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल कट्टु पुरवा गांव से वापस घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।