मुरैना नगर निगम के वार्ड क्रमांक-13 केशव कॉलोनी में केशव कुंज पार्क के पास सड़क पर बोरिंग के बाद गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों पर हादसे का खतरा था। सूचना पर समाजसेवी राघवेंद्र उपाध्याय ने तुरंत नगर निगम की जेसीबी बुलवाकर आज शाम ये गड्ढा भरवाया, जिससे जन सुरक्षा सुनिश्चित हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।