उदयपुर: उदयपुर रेस्ट हाउस में गोगपा के पदाधिकारियों ने गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पाली तानाखार विधायक का किया स्वागत
सरगुजा जिले के उदयपुर रेस्ट हाउस में गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पाली तानाखार विधायक हीरा सिंह मरकाम के आगमन पर उदयपुर गोगपा के पदाधिकारीयों ने भव्य स्वागत किया है। पार्टी के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पाली तानाखार विधायक ने भाजपा और कांग्रेश दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है।