कानपुर: दिव्यांग महागठबंधन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
दिव्यांग महागठबंधन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सोमवार 3 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छह चरणों में वार्ता के बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं की।