सिवनी नगर के कस्तूरबा वार्ड स्थित मंगलीपेट में शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय हो गया।