शुक्रवार 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर शिकारपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के महेशमुण्डा निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बबलू सिंह अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर किसी व्यक्तिगत कार्य से दुमका की ओर जा रहे थे...