गाडरवारा: प्लाट देने के नाम पर बिल्डर ने की धोखाधड़ी पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुँचकर एसपी को दिया आवेदन
गाडरवारा थाना अंतर्गत सिंहपुर छोटा निवासी मोतीलाल कौरव ने एसपी ऑफिस पहुँचकर आवेदन देते हुए बताया कि उसने 50 हजार जमा कर कांच मंदिर के पास जबलपुर के बिल्डर से प्लॉट खरीदा था लेकिन बिल्डर अब प्लॉट और पैसा देने से इंकार कर रहा हैं। वही पीड़ित ने एसपी को आवेदन देते हुए अपना पैसा वापिस दिलवाने की एसपी से गुहार लगाई हैं।