डेरापुर: झींझक में काली माता मंदिर का 40वां वार्षिकोत्सव, शोभायात्रा में निकलीं आकर्षक झांकियां, कल होगा भंडारा व रात में जागरण
झींझक कस्बा के ओमनगर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर की स्थापना का 40वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम 5 बजे मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ठंड के मौसम को देखते हुए व्यापारिय