उदयपुर जिले के फतहनगर सहकारी समिति के बाहर यूरिया खाद के लिए शनिवार शाम 5 बजे तक किसानों की कतारें लगी रही। यूरिया खाद के लिए क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। फतहनगर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण किया गया। यूरिया खाद वितरण होने के समाचार मिलते ही किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। महिलाओं की कतारें अलग लगाई गई। पुरूषों की कतार में संख्या अधिक रही।