फैज़ाबाद: अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उबर कैब की सुविधाएं हुई शुरू, यात्री स्मोकिंग लाउंज में पी सकेंगे सिगरेट
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंदर भी अब यात्री सिगरेट फूंक सकेंगे। इसके साथ ही उबर कैब सर्विस की सेवाएं भी एयरपोर्ट से शुरू हो गई है। एयरपोर्ट के एमडी विनोद कुमार ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्मोकिंग लाउंज व उबर कैब सर्विस का शुभारंभ किया। उन्होंने में बताया कि एयरपोर्ट के संचालन को -छह माह से अधिक का समय बीत गया है।