फैज़ाबाद: अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट पर डूब रहे अधेड़ को जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाया
अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट पर एक अधेड़ सरयू में डूबने लगा। ड्यूटी पर मौजूद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने अधेड़ को सकुशल बाहर निकाला है। जल पुलिस प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि अधेड़ ने अपना नाम-पता विद्याशंकर निवासी ग्राम-छिदवाडा,जिला बस्ती बताया है। वह पैंट-शर्ट पहने हुआ था और सरयू में स्नान की बात कह रहा था।