रामपुर: अलीनगर गांव के जंगल में पेड़ उखड़ने के विवाद में पांच लोगों ने चार को पीटा, चारों जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 11, 2025 अलीनगर गांव के जंगल में पेड़ उखड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को पीट कर घायल कर दिया चारों को पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है मिलक खानम पुलिस घटना की जांच कर रही है घटना मंगलवार की सुबह 11:30 की बताई जा रही है मेडिकल उपचार के दौरान घायल ने घटना की पूरी बात मीडिया को बताई है