थावे: वृंदावन गांव के पास कार की चपेट में आया बुजुर्ग, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल में भर्ती
थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।